फलोदी विधायक के पूर्व सहायक की एसीबी गिरफ्तारी से राजनीति में हलचल

फलोदी। नकली बीज प्रकरण में एसीबी की कार्रवाई के दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के पूर्व निजी सहायक गणपत विश्नोई का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गणपत विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

बढ़ते विवाद के बीच विधायक पब्बाराम विश्नोई ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गणपत की कथित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे 31 मई को ही निजी सचिव के पद से हटा दिया था। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से उनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही उन्होंने कभी ऐसे लोगों को संरक्षण दिया है। उन्होंने बताया कि जब गणपत के संबंध में शिकायतें मिलने लगीं तो उन्होंने तत्काल उसे पदमुक्त कर दिया।

विधायक के अनुसार गणपत जयपुर स्थित विधायक आवास पर अपना सामान लेने आया था, उसी दौरान एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गणपत की गिरफ्तारी के समय वह मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल थे। बैठक से लौटने के बाद उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो गणपत को बचाने का प्रयास किया और न ही किसी प्रकार का दबाव बनाया। एसीबी को निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा गया।

भावुक अंदाज में विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि कई वर्षों तक साथ काम करने वाले व्यक्ति के बारे में हर बात की जानकारी होना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा, “कुएं को खोदने से पहले कोई नहीं जानता कि उसमें मीठा पानी निकलेगा या खारा। उसी तरह मुझे भी उसकी कथित गतिविधियों की जानकारी नहीं थी।”

विश्नोई ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और कानून अपना काम कर रहा है।

गणपत विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर विधायक पब्बाराम विश्नोई को लेकर बहस तेज हो गई है। समर्थक उन्हें साफ छवि वाला जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके पक्ष में उतर आए हैं, जबकि विरोधी इस मामले को राजनीतिक जवाबदेही और क्षेत्रीय विकास से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। शहर की हथाइयों, चाय की थड़ियों और गांवों की चौपालों पर दिनभर इसी मुद्दे की चर्चा होती रही।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |