सीकर जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक सुधार विभाग की औचक छापेमारी में 40% अधिकारी गैर-हाजिर

राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय पर सोमवार को राज्य स्तरीय प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जयपुर से आई टीम ने कलेक्ट्रेट और जिले के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक छापेमारी की। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों और बाबू अपनी कुर्सियों से गायब पाए गए।

धोद उपखंड अधिकारी (SDM) राहुल मल्होत्रा, सहायक कलेक्टर (ADM) सुशील सैनी, एडीएम सिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुनील जांगिड़, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि, जिला सांख्यिकी अधिकारी अनिल शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक पूरणमल सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।

कुल 58 उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए गए। आंकड़ों के अनुसार 162 स्वीकृत राजपत्रित अधिकारियों में से 66 अधिकारी अनुपस्थित (लगभग 40.74%), और 593 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 232 कर्मचारी अनुपस्थित (लगभग 39.12%) पाए गए। कुल मिलाकर 294 कार्मिकों की सामूहिक अनुपस्थिति से सीकर के सरकारी सिस्टम में समय की पाबंदी और जवाबदेही की कमी स्पष्ट हुई।

छापेमारी टीम में शासन उप सचिव सुनील कुमार शर्मा, सहायक शासन सचिव रामस्वरूप विश्नाई, सहायक अनुभाग अधिकारी मनोज पंवार और लिपिक वीर सिंह शामिल थे। टीम ने स्थानीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मदद से सभी सरकारी भवनों और शाखाओं की जांच की।

इस औचक निरीक्षण ने सीकर जिला प्रशासन में समय की पाबंदी और आम जनता के प्रति जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |