धरियावद उपखंड के भानावता गांव में ब्याज माफिया भगवानलाल प्रजापत और उनके पुत्र तुलसीराम के खिलाफ पुलिस ने दबिश देकर करोड़ों रुपए की संपत्ति बरामद की। कार्रवाई में 32 तोला सोना, 47.5 किलोग्राम चांदी के जेवर, 14 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 4 लग्जरी कारें, 2 पिकअप, 1 थ्री-व्हीलर टेम्पो, 6 ट्रैक्टर, 4 थ्रेशर मशीन, 3 सीड ड्रिल, फसल हकाई का मोरप्लो व कल्टी और एक पैसे गिनने की मशीन बरामद हुई। आरोपी गरीब ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर फंसाकर उनकी संपत्ति हड़पते थे। गिरवी रखी गई गाड़ियों के कागजात न देने और खाली चेक पर मनमानी रकम भरकर झूठे केस का डर दिखाने का खुलासा हुआ। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में विशेष टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.