राजस्थान पुलिस का विशेष यातायात अभियान: 8,448 वाहनों पर कार्रवाई

जयपुर, 09 जून। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात एवं कानून पालन अभियान के आठवें दिन 8,448 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों में जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अध्यक्षता में डीजी ट्रैफिक श्री अनिल पालीवाल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ बी एल मीणा के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने अवैध संरचनात्मक परिवर्तन, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर और स्ट्रोब लाइट, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, वाहनों पर अनधिकृत शब्द या चिन्ह और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाए जाने जैसे उल्लंघनों पर कड़ा एक्शन लिया।

विशेष रूप से ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट सबसे अधिक पाए गए। पूरे राज्य में 3,264 वाहनों में काली फिल्म पाई गई, जबकि 2,079 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगी हुई थी। वहीं, 1,204 वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों पर अवैध रूप से पद, जाति या अनाधिकृत शब्द लिखवाए थे। बिना अनुमति के गाड़ी की चेसिस या बॉडी मॉडिफाई कराने वाले 861 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सड़कों पर बेवजह रौब झाड़ने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा गया। प्रदेशभर में 544 वाहनों पर अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर या हूटर पाए गए, जबकि 496 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के कारण कार्रवाई हुई। पटाखे जैसी ध्वनि करने वाली बुलेट गाड़ियों के खिलाफ भी अभियान जारी रहा।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, कोटा में सर्वाधिक 572 कार्रवाई हुई, अजमेर 416, बाड़मेर 340, चित्तौड़गढ़ 311, भरतपुर 309, भीलवाड़ा 281, झुंझुनूं 257, जयपुर ग्रामीण 247 और उदयपुर 215 मामलों में नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई। जयपुर यातायात पुलिस ने 320 मामलों में, जोधपुर ट्रैफिक पुलिस ने 180 और जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 247 मामलों में सख्त कदम उठाए।

महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रखे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। राजस्थान पुलिस का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |