राजस्थान में रेड अलर्ट: 6 जिलों में तूफान, ओलावृष्टि और 80 KMPH तेज हवाओं की चेतावनी

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक गंभीर रूप ले लिया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तात्कालिक रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे पूरे प्रदेश में तेज आंधी, भारी बारिश, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में सबसे अधिक खतरे की स्थिति है, जहां 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज आंधी चलने, तेज बिजली गिरने, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पेड़ों के गिरने, बिजली के खंभों के टूटने, कमजोर संरचनाओं को नुकसान और फसलों के प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

इसके अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, दौसा, करौली और बूंदी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं नागौर, अजमेर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है।

प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को हुई लगभग दो घंटे की बारिश के बाद सिरसा नदी में अचानक उफान आ गया, जिससे स्थानीय लोगों की भीड़ नदी किनारे पहुंच गई। इस दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं कस्बाथाना क्षेत्र में तेज हवाओं ने कई मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया।

श्रीगंगानगर जिले में भी मौसम ने करवट ली और कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जहां चने के आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका है।

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में स्थिति गंभीर हो सकती है और लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |