राजस्थान पुलिस की चेतावनी: AI व डीपफेक से बढ़ रही साइबर ठगी, जनता को सतर्क रहने की अपील

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए प्रदेशभर में साइबर ठगी के नए खतरों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी अब देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के चेहरे और आवाज का क्लोन बनाकर फर्जी निवेश योजनाओं और ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए लोगों को ठग रहे हैं।

एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं, जिनमें कम समय में अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता है। इसके बाद पीड़ितों को फर्जी व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप्स में जोड़ा जाता है, जहां बॉट्स और नकली अकाउंट्स के जरिए झूठे मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा जीता जाता है।

इसके बाद पीड़ितों को अनधिकृत APK फाइल या फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता है, जिसमें शुरुआती निवेश पर नकली मुनाफा दिखाकर उन्हें और अधिक पैसे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। जब निवेशक पैसा निकालने की कोशिश करता है, तो अतिरिक्त टैक्स या शुल्क के नाम पर और रकम वसूली जाती है, जिसके बाद ठग गायब हो जाते हैं।

पुलिस ने नागरिकों को केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करने, SEBI पंजीकरण की जांच करने और अनजान खातों में पैसा ट्रांसफर न करने की सलाह दी है। साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करने और किसी भी सेलिब्रिटी वीडियो निवेश सलाह पर तुरंत भरोसा न करने की चेतावनी दी गई है।

साइबर ठगी होने पर पीड़ितों को तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है, ताकि “गोल्डन आवर्स” में लेनदेन को रोका जा सके।

राजस्थान पुलिस ने 9256001930 और 9257510100 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |