बारां में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, भाजपा नेता और नगर परिषद टीम में तनाव

बारां शहर में नगर परिषद द्वारा बरड़िया बालाजी मंदिर के पास स्थित पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा हो गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के एक्सईएन भुवनेश मीणा और भाजपा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में विवाद और तनाव में बदल गई।

नगर परिषद की टीम जब मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो सबसे पहले पत्थरों की चारदीवारी को हटाया गया। इसके बाद जब बुलडोजर ने भूसा घर की झोपड़ी को गिराना शुरू किया, तो स्थिति बिगड़ गई और भाजपा नेता दिलीप शाक्यवाल और उनके पिता दुर्गाशंकर ने इसका विरोध करते हुए मौके पर हंगामा कर दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई और आरोप है कि भाजपा नेता ने एक्सईएन को धमकी भी दी तथा गाली-गलौच की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नगर परिषद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तनाव बना रहा।

सूचना मिलने पर भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। बाद में स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई रोक दी और वापस लौट गई।

भाजपा नेता दिलीप शाक्यवाल का कहना है कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी कब्जाशुदा है और बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की गई, जबकि नगर परिषद का आरोप है कि उक्त जमीन पर अवैध निर्माण और नींव भरने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार अंधेरा होने और स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई, लेकिन आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |