जयपुर: 5 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, पड़ोसी महिला पर आरोप

राजधानी जयपुर में शनिवार को 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर खेलते समय लापता हुई बच्ची का शव कुछ ही घंटों बाद पड़ोसी के मकान में बेड के अंदर कंबल में लिपटी हुई हालत में बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में एक फुटेज में बच्ची को पड़ोस की महिला के साथ उसके मकान में जाते हुए देखा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने जब संदिग्ध महिला के घर की जांच की तो बच्ची बेड के अंदर कंबल में अचेत अवस्था में मिली, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और बच्ची की मां के बीच पानी भरने को लेकर पुराना विवाद और रंजिश चल रही थी, जिसे हत्या की वजह माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |