जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन ने किया रक्तवीरों का भव्य सम्मान समारोह

जयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन एवं सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (कोइरा) ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के 30 जिलों से आए सैकड़ों रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने रक्तदान को एक जनआंदोलन बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह रहा जब जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन कुमार मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। इसके साथ ही रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने भी रक्तदान कर मानवता और सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान मिलता है और इसका कोई भी कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो। उन्होंने कहा कि हजारों स्वयंसेवकों के सहयोग से यह अभियान अब एक मजबूत सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। संस्था आने वाले वर्षों में इसे हर जिले और ब्लॉक स्तर तक विस्तार देने की योजना पर कार्य कर रही है, ताकि रक्तदान की संस्कृति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

समारोह के दौरान ‘रक्तकोष फाउंडेशन विवरणिका-2026’ का विमोचन भी किया गया, जिसमें संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल है। पिछले आठ वर्षों में संस्था ने 2,500 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 1 लाख 75 हजार यूनिट रक्त संग्रहण कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में कला, साहित्य और सामाजिक जागरूकता को जोड़ते हुए एक कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें रक्तदान के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा विभिन्न जिलों को सम्मानित किया गया, जिनमें बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, झालावाड़ और नागौर जैसे जिले शामिल रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में भी कई रक्तवीरों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |