बाड़मेर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बाड़मेर जिले में सदर थाना पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक तेजाराम की पत्नी नेतल देवी और उसके प्रेमी गुमान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को पानी के टांके में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार, यह मामला 4 जून को सामने आया था जब महेशाराम ने अपने भाई तेजाराम का शव टांके में मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी नेतल देवी और गुमान सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। बाद में 15 जून को महेशाराम ने पुनः रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी, प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर की है। इस पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक तेजाराम जालोर जिले के सुठाखोई क्षेत्र में मजदूरी करता था, जहां उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर नेतल देवी अपने बच्चों के साथ बाड़मेर आ गई थी। कुछ समय बाद तेजाराम भी बाड़मेर पहुंच गया और उसने गुमान सिंह से इस संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान तीनों के बीच तनाव और विवाद और बढ़ गया।

पुलिस के अनुसार, बढ़ते विवाद के चलते गुमान सिंह और नेतल देवी ने मिलकर तेजाराम की हत्या कर दी और शव को नौखड़ा-मालपुरा फांटा मार्ग के पास हुकमाणियों का खांथा ढाणी क्षेत्र में स्थित टांके में फेंक दिया। मामले के खुलासे में पुलिस टीम और कांस्टेबल भरतकुमार व शंकरसिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने नेतल देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गुमान सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |