माउंट आबू का नाम ‘आबूराज’ करने पर धन्यवाद सभा, सीएम भजनलाल ने 41 विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सिरोही जिले के माउंट आबू में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि माउंट आबू का नाम बदलकर ‘आबूराज’ करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पहचान और जनभावनाओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वे शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पोलो ग्राउंड में आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां स्थानीय लोगों ने नाम परिवर्तन के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आबूराज क्षेत्र प्राचीन काल से ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है और इसकी सांस्कृतिक गरिमा को पुनर्स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नामों को बदल दिया गया था, जिन्हें अब पुनः उनकी मूल पहचान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की नीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि देश की परंपराओं और मूल नामों को पुनर्जीवित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले में 74 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 41 विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इन विकास परियोजनाओं में क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के सुधार, पर्यटन विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि माउंट आबू क्षेत्र में निर्माण सामग्री परिवहन को लेकर वर्षों से चली आ रही टोकन सिस्टम की समस्या को समाप्त करने की दिशा में भी निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक समाराम गरासिया ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री केके विश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |