एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी तस्कर वडोदरा से गिरफ्तार

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Rajasthan Anti-Narcotics Task Force) ने ऑपरेशन “रजियांजनेय” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब एक साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर हनुमान उर्फ राजू को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था और बेहद शातिर तरीके से पुलिस से बचता रहा।

एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार आरोपी हनुमान उर्फ राजू नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र की सियागो की ढाणी का निवासी है। 12वीं पास आरोपी के पास पैतृक कृषि भूमि होने के बावजूद उसने आसान पैसे और ऐशो-आराम की चाह में ड्रग्स तस्करी का रास्ता चुना। शुरुआत में वह शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था, लेकिन बाद में एक शादी समारोह के जरिए तस्करों के संपर्क में आकर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल हो गया।

वर्ष 2025 में श्रीगंगानगर के रजियासर थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी थी, जिसमें पूछताछ के दौरान हनुमान का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया था। इसके बाद उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस टीम पर हमले के बाद फरार हो गया था और बाद में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत भी खारिज होने पर गुजरात भाग गया।

लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर एएनटीएफ ने उसे वडोदरा से गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे जुड़े नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जांच आगे बढ़ा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |