पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इन पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से भवानी निकेतन में मतगणना होगी।
जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 9, 18, 25 और 34 के कुल पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।
वार्ड नंबर 9: बूथ संख्या 111
वार्ड नंबर 18: बूथ संख्या 235
वार्ड नंबर 25: बूथ संख्या 343
वार्ड नंबर 34: बूथ संख्या 477 और 484
ईवीएम में खराबी के कारण इन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है। अब इन बूथों पर 16 सितंबर को होने वाले पुनर्मतदान के बाद ही संबंधित वार्डों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
17 सितंबर को होने वाली मतगणना में री-पोल के वोट भी शामिल किए जाएंगे। इसके बाद इन चार वार्डों के अंतिम परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पुनर्मतदान: 16 सितंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणना: 17 सितंबर, सुबह 8 बजे
मतगणना स्थल: भवानी निकेतन, जयपुर
अब सभी की नजर इन पांच बूथों पर होने वाले री-पोल और उसके बाद आने वाले नतीजों पर रहेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.