श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय का 14वां स्थापना दिवस, नशामुक्त भारत अभियान के रूप में मनाया गया

जयपुर, 17 सितंबर। जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय का 14वां स्थापना दिवस नशामुक्त भारत अभियान के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं और आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नशा व्यक्ति को विवेक से अविवेक की ओर ले जाता है और जीवन को नाश की ओर धकेलता है। उन्होंने कहा कि नशे से बचने और दूसरों को भी इससे बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

नशामुक्ति अभियान में जनभागीदारी जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक अभियान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति और टीबी मुक्त कार्यक्रमों में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के आधार को मजबूत करने और शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझकर राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर भी जोर दिया।

कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने का आह्वान

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को युवा शक्ति के विकास से जोड़ते हुए कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पानी की बचत और जल संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि देश के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से नई पीढ़ी को भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपराओं एवं ज्ञान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कृषि मौसम पोर्टल का शुभारंभ

कार्यक्रम से पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार कृषि मौसम पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित विश्वविद्यालय सभागार का लोकार्पण किया और कृषि से संबंधित पुस्तकों एवं स्मारिका का विमोचन किया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया तथा परिसर में पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पी. एस. चौहान, पूर्व न्यायाधीश करणी सिंह राठौड़ और डॉ. एन. के. गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |