जयपुर में JDA की बड़ी कार्रवाई: 38 बीघा जमीन पर विकसित हो रही 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

जयपुर, 17 सितंबर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोन-24 में करीब 38 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही 4 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण, मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें और अन्य संरचनाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही हटाकर कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-24 के अंतर्गत बस्सी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिना जेडीए की स्वीकृति-अनुमोदन और बिना भू-रूपांतरण के कृषि भूमि को समतल कर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई की।

भावसर ईश्वरवाला में 15 बीघा पर कार्रवाई

ग्राम भावसर ईश्वरवाला, तहसील बस्सी में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल की सड़कों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के जरिए नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को शुरुआती स्तर पर ही रोक दिया गया।

मानसर खेड़ी में भी अवैध कॉलोनी ध्वस्त

इसी तरह ग्राम मानसर खेड़ी में करीब 15 बीघा कृषि भूमि पर बिना आवश्यक स्वीकृति और भू-रूपांतरण के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल की सड़कें और अन्य अवैध निर्माण जेसीबी की मदद से हटाए गए।

सांभरिया रोड और जीतावाला में भी कार्रवाई

ग्राम सांभरिया रोड, ग्राम सांख श्योपुरी में करीब 6 बीघा जमीन पर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

वहीं ग्राम जीतावाला, फाल्यावास में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां भी सड़कें, प्लॉटों की बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण हटाए गए।

ध्वस्तीकरण का खर्च संबंधित से वसूला जाएगा

जेडीए के अनुसार इन कार्रवाइयों में हुए व्यय की नियमानुसार संबंधित लोगों से वसूली की जाएगी। पूरी कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम एवं द्वितीय के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-24 तथा प्राधिकरण के उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड और राजस्व एवं तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा की गई।

अवैध निर्माण की शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

जेडीए ने नागरिकों से अवैध निर्माण, कब्जे और अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है। इसके लिए जेडीए कंट्रोल रूम के 0141-2565800, 0141-2575252 और 0141-2575151 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 और संबंधित ई-मेल माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |