20वां रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सरकारी संगठनों और विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
नवनियुक्त युवा केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले से जुड़ेंगे। वे नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
सरकार के मुताबिक, 20वें रोजगार मेले के साथ विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके होंगे। रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।
20वां रोजगार मेला आज आयोजित
51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम
45 स्थानों पर एक साथ होगा आयोजन
रेलवे, गृह, रक्षा और स्वास्थ्य समेत कई विभागों में नियुक्तियां
वित्तीय सेवा और राजस्व विभाग में भी युवाओं को मिलेगी नियुक्ति
पीएम मोदी नवनियुक्त युवाओं को करेंगे संबोधित
अब तक करीब 12.75 लाख युवाओं को मिल चुके हैं नियुक्ति पत्र
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.