मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव जी को सामाजिक समरसता का प्रतीक और जन-जन का आराध्य बताते हुए उनकी जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी ने समाज से भेदभाव मिटाकर सेवा, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुटता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा रामदेव जी के आदर्शों और लोक-कल्याणकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी के बताए मार्ग पर चलकर सशक्त, समृद्ध और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
आज मनाई जा रही है लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती।
प्रदेशभर में रामदेव दशमी को लेकर धार्मिक आयोजन।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बधाई।
बाबा रामदेव जी को बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक।
मुख्यमंत्री ने कहा- बाबा रामदेव जी ने सेवा, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया।
उनके आदर्शों और लोक-कल्याणकारी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान।
सशक्त, समृद्ध और समरस समाज के निर्माण का लिया जाए संकल्प।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.