उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारण और श्रेणीवार आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
यह लॉटरी 24 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। इसके लिए स्थान उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम का कार्यालय, कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर निर्धारित किया गया है।
आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बाद पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षित श्रेणियों का निर्धारण किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.