HPV और MR टीकाकरण अभियान में तेजी के निर्देश, 30 सितंबर तक 80% लक्ष्य पूरा करने पर जोर

जयपुर, 22 सितंबर। प्रदेश में बच्चों और बालिकाओं के टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम उपलब्धि वाले जिलों में अभियान को और तेज करने को कहा है।

डॉ. जोगाराम ने निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक कम से कम 80 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जाए। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले जिलों के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 31 अक्टूबर तक 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।

छूटी बालिकाओं की पहचान और ऑनलाइन एंट्री जरूरी

मिशन निदेशक ने टीकाकरण से वंचित पात्र बालिकाओं की पहचान कर उनका रिकॉर्ड पीसीटीएस और यू-विन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। जीएवीआई द्वारा चयनित जिलों में अगले तीन दिन और अन्य जिलों में अगले सात दिन में छूटी पात्र बालिकाओं की एंट्री पूरी करने को कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल टीका लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थी की समय पर ऑनलाइन एंट्री भी जरूरी है, ताकि टीकाकरण का सही रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

हर सप्ताह होगी टीकाकरण की समीक्षा

सभी जिलों में एचपीवी और एमआर टीकाकरण की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एमआर-1 और एमआर-2 टीकाकरण के बीच के अंतर को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। इस अंतर को 5 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

कम प्रगति वाले जिलों में राज्य स्तर से टीमें भेजकर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टीकाकरण की गति कम होने के कारणों की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और सभी पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |