डोल ग्यारस पर MP में आस्था का सैलाब: उज्जैन-इंदौर में निकले डोल और चल समारोह, हाटपीपल्या में 150 साल पुरानी परंपरा

उज्जैन/भोपाल। मध्य प्रदेश में डोल ग्यारस के अवसर पर मंगलवार को धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, देवास और मंडला समेत कई शहरों में भगवान के डोल, देव विमानों और शोभायात्राओं के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साह से पर्व मनाया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती हुई, वहीं कई स्थानों पर पारंपरिक जल विहार की रस्म भी निभाई गई।

उज्जैन में डोल और झांकियों के साथ निकले चल समारोह

उज्जैन में डोल ग्यारस के मौके पर शहर के अलग-अलग इलाकों से डोल और झांकियों के साथ चल समारोह निकाले गए। विभिन्न मार्गों से होते हुए ये डोल हरसिद्धि मंदिर की ओर पहुंचे। शहर में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

इसी अवसर पर प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर से बाबा काल भैरव की सवारी भी निकाली गई। सवारी से पहले बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। परंपरा के अनुसार सिंधिया परिवार की ओर से बाबा काल भैरव को पगड़ी धारण कराई गई।

सवारी रवाना होने से पहले कलेक्टर और एसपी ने बाबा काल भैरव की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन और आरती की। इसके बाद बाबा की सवारी रवाना हुई।

जेल गेट पर बाबा को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

बाबा काल भैरव की सवारी जब केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंची तो जेल अधीक्षक मनोज साहू ने पालकी में विराजित बाबा का पूजन और आरती की। इस दौरान पुलिस बल ने जेल गेट पर बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जेल के अंदर मौजूद बड़ी संख्या में कैदियों ने भी बाबा के दर्शन किए।

वहीं किशनपुरा स्थित मंदिर से निकलने वाले भगवान श्रीकृष्ण के मुख्य डोल का महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने पूजन-अर्चन किया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

श्योपुर में 50 देव विमान और 12 अखाड़े हुए शामिल

श्योपुर में डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य डोल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब 50 देव विमान और 12 अखाड़े शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा टोड़ी गणेश मंदिर पहुंची और इसके बाद बंजारा डैम की ओर रवाना हुई।

शोभायात्रा के दर्शन के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जगह-जगह लोगों ने देव विमानों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।

हाटपीपल्या में 150 साल पुरानी परंपरा

देवास जिले के हाटपीपल्या में डोल ग्यारस की करीब 150 साल पुरानी परंपरा आज भी निभाई जाती है। यहां भगवान नरसिंह की करीब साढ़े 7 किलो वजनी पाषाण प्रतिमा को भमोरी नदी में तीन बार तैराने की परंपरा है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार प्रतिमा के नदी में तैरने या डूबने को आने वाले वर्ष के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। इस परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंडला में कृष्ण का अकेले नर्मदा जल विहार

मंडला के आजाद वार्ड स्थित करीब 150 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में डोल ग्यारस पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। यहां भगवान कृष्ण का ही नर्मदा में जल विहार कराया जाता है, जबकि राधा रानी मंदिर में ही विराजमान रहती हैं।

मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, 1918 में राधा-कृष्ण की मूर्तियों को ले जा रही नाव नर्मदा में पलट गई थी। दोनों मूर्तियां नदी में डूब गई थीं। बाद में भक्त वययो बाई की आराधना के बाद भगवान कृष्ण की मूर्ति मिल गई, लेकिन राधा रानी की मूर्ति नहीं मिली।

इसके बाद से यहां भगवान कृष्ण के अकेले जल विहार की परंपरा शुरू हुई। धार्मिक परंपरा के तहत कृष्ण की प्रतिमा को डोले में रस्सियों से बांधा जाता है।

इंदौर में भी धार्मिक आयोजनों की धूम

डोल ग्यारस के अवसर पर इंदौर में भी विभिन्न समाजों की ओर से डोल और धार्मिक चल समारोह निकाले गए। शहर में मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान के डोल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

भोपाल में डोल ग्यारस का चल समारोह पहले ही निकाला जा चुका है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक आयोजनों के साथ डोल ग्यारस की परंपराएं निभाई जा रही हैं।

डोल ग्यारस क्यों खास है?

डोल ग्यारस को भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु उपासना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन कई क्षेत्रों में भगवान के डोल को शोभायात्रा के रूप में निकाला जाता है और जल विहार की परंपरा निभाई जाती है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व से जुड़ी स्थानीय परंपराएं और धार्मिक मान्यताएं देखने को मिलती हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |