15 अक्टूबर को होगा ‘कलाम रत्न अवार्ड 2026’, सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी कलाम स्कॉलरशिप

सवाई माधोपुर (ज़बीर खान) भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर वतन फाउंडेशन, सवाई माधोपुर की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को ‘कलाम रत्न अवार्ड 2026’ समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को मानटाउन क्लब, सवाई माधोपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। फाउंडेशन फाउंडर हुसैन आर्मी ने बताया कि डॉ. कलाम के शिक्षा, विज्ञान, युवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों से प्रेरणा लेते हुए जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी ₹5 हजार की स्कॉलरशिप

इस वर्ष समारोह में सवाई माधोपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा कक्षा 12 के विभिन्न संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 5,000 रुपये की एकमुश्त कलाम स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

फाउंडेशन संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा ‘कलाम रत्न’ सम्मान

समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, खेल, कला-संस्कृति, साहित्य, प्रशासन, उद्योग, पत्रकारिता और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को ‘कलाम रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

महिला विंग प्रमुख रोमा नाज ने कहा कि ऐसे लोगों को मंच देने का उद्देश्य उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना और नई पीढ़ी को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर जोर

संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समारोह का उद्देश्य केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है।

वतन फाउंडेशन ने जिले के नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों से कलाम रत्न अवार्ड 2026 को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

वेब डेस्क | TASNEEM TV

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |