विभाग के अनुसार, भर्ती में बोनस अंक हासिल करने और चयन सूची में स्थान बनाने के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने स्काउट-गाइड, कंप्यूटर, आईटीआई और खेलकूद से जुड़े प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए थे। सत्यापन के दौरान इनमें कथित अनियमितताएं सामने आईं। एक अभ्यर्थी पर अपनी वास्तविक श्रेणी छिपाकर एसटी के बजाय एससी वर्ग का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का भी आरोप है।
विभाग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर रामसर, धोरीमन्ना, शोभाला और चौहटन कंपनियों से जुड़े कुल 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत में अलग-अलग अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी स्काउट, कंप्यूटर, आईटीआई, खेलकूद और एनसीसी प्रमाण-पत्र के साथ कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने का उल्लेख है।
सीमा गृह रक्षा दल के अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.