जानकारी के अनुसार, तीनों युवक क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में शराब पी रहे थे। आरोप है कि इसके बाद नशे की हालत में वे पास स्थित एक घर में घुस गए। वहां महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट का आरोप है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक युवकों के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया।
सूचना मिलने पर आदर्शनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिलाओं की शिकायत और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घर में घुसने और महिलाओं से कथित अभद्रता की घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा युवकों के साथ हुई मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.