सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले निर्माणों का पहले ही सीमांकन किया जा चुका है। JDA की ओर से करीब 250 से 260 मकान-दुकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब दो दर्जन बुलडोजर और पोकलेन मशीनें तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और JDA का प्रवर्तन दस्ता भी मौके पर मौजूद है।
JDA की कार्रवाई को लेकर न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापारियों की ओर से सड़क चौड़ीकरण के साथ उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि कार्रवाई से बड़ी संख्या में दुकान और मकान प्रभावित होंगे।
वहीं, 6 अक्टूबर को JDA की ओर से कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश की जानी है। रिपोर्ट पेश होने से पहले ही सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई तेज कर दी गई है। ऐसे में न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की मांग को लेकर माहौल गर्म बना हुआ है।
इस बीच विधायक गोपाल शर्मा ने JDA की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए प्रभावित लोगों को न्यायोचित मुआवजा दिए जाने की मांग रखी है। अब सभी की नजरें 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने वाली JDA की पालना रिपोर्ट पर टिकी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.