जयपुर में खाकी वर्दी में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, ACB ने 10 हजार रुपए की घूस लेते दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रताप नगर थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सुखदेव जाट को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI पर एक मुकदमे में मदद करने और प्रभावी पैरवी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत के बाद ACB ने किया सत्यापन

ACB की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, 11 अगस्त को परिवादिया की ओर से लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि प्रताप नगर थाने में दर्ज एक मामले की जांच ASI सुखदेव जाट कर रहे थे। आरोप है कि मामले में मदद करने और प्रभावी पैरवी के बदले ASI ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना तैयार की।

खाकी वर्दी की जेब में रखे रिश्वत के रुपए

ACB ने परिवादी को 10 हजार रुपए लेकर ASI सुखदेव के पास भेजा। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम ली, उसने 10 हजार रुपए अपनी खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रख लिए।

इसी दौरान पहले से मौके पर तैनात ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए ASI सुखदेव जाट को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

ACB कर रही आरोपी से पूछताछ

कार्रवाई के बाद ACB टीम गिरफ्तार ASI से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक ट्रैप कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |