राजस्थान में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू, 57 हजार से अधिक Form-6 प्राप्त

जयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान में पात्र एवं नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूची के सतत अद्यतन (Continuous Updation) के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना है।

सात दिनों में 57 हजार से अधिक Form-6 प्राप्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान नवीन महाजन ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पिछले सात दिनों में विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 57 हजार से अधिक Form-6 प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पात्र युवाओं और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियां एवं विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

स्कूल-कॉलेजों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

मतदाता जागरूकता के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से स्कूल और कॉलेज स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

इसके साथ ही निर्वाचन विभाग के मुख्यालय स्तर से भी जिलों में चल रहे अभियान और विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।

Form-6 और Form-8 के साथ घोषणा पत्र की जरूरत नहीं

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राजस्थान सहित उन राज्यों में जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब Form-6 के जरिए नए मतदाता पंजीकरण और Form-8 के जरिए मतदाता सूची में संशोधन के लिए SIR के दौरान जोड़े गए घोषणा पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

पात्र नागरिक voters.eci.gov.in या ECINET के माध्यम से ऑनलाइन Form-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

पात्र नागरिकों से पंजीकरण की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने परिवार और आसपास के ऐसे युवाओं एवं पात्र नागरिकों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

उन्होंने कहा कि सशक्त, सहभागी और समावेशी लोकतंत्र के उद्देश्य को पूरा करने के लिए निर्वाचन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |