चूरू में मिड-डे मील खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चूरू/सुजानगढ़। राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र के सूरवास गांव स्थित राजकीय विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने पर आनन-फानन में सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

भोजन में छिपकली का बच्चा गिरने की सूचना

सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मिड-डे मील की सब्जी में छिपकली का बच्चा गिरने की बात सामने आई है। इसके बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायत मिली। एहतियात के तौर पर बच्चों को अस्पताल लाकर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है।

आलू की सब्जी और रोटी परोसी गई थी

विद्यालय की अध्यापिका मोनिका झूरिया ने बताया कि बच्चों को मिड-डे मील में आलू की सब्जी और रोटी दी गई थी। बच्चों ने सब्जी में छिपकली होने की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत भोजन को अलग करवा दिया। इसके बाद स्टाफ और 'हारे का सहारा' टीम के श्याम स्वर्णकार के सहयोग से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अर्जुन लाल, सीबीईओ रणजीत भींचर सहित जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारी स्कूल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। अधिक तबीयत खराब होने वाले बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती कर निगरानी में रखा गया है।

एसडीएम ने अस्पताल के पीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच करवाकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

फिलहाल बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उपचार और जांच जारी है। घटना ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |