राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

जयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर विभिन्न जिलों में नाकाबंदी, गश्त और दबिश देकर अवैध शराब जब्त की जा रही है। इस दौरान बड़ी मात्रा में वॉश नष्ट करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी निरोधक दल अजमेर ने ब्यावर रोड स्थित केशरपुरा के काका होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश देकर देशी मदिरा के 99 पव्वे और अंग्रेजी मदिरा की एक बोतल सहित 4 पव्वे जब्त किए। इस मामले में होटल संचालक सरदार सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

वहीं, राजसमंद में देशी मदिरा के 240 पव्वे बरामद किए गए। कोटा में झालावाड़ और रामगंजमंडी सीमा पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान 6 हजार लीटर वॉश और 10 मदिरा भट्टियां नष्ट की गईं। मौके से 78 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई।

इसी क्रम में पाली की सांसी बस्ती में कार्रवाई कर एक हजार लीटर वॉश और अवैध मदिरा भट्टियां नष्ट की गईं। चित्तौड़गढ़ के बेगूं और डूंगला क्षेत्रों में दबिश के दौरान 3,500 लीटर वॉश और दो मदिरा भट्टियां नष्ट की गईं। यहां से देशी मदिरा के 32 पव्वे और हथकड़ मदिरा की 13 बोतलें भी जब्त की गईं।

आबकारी विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान जारी है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, निरीक्षक और आबकारी निरोधक दल जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |