राजस्थान में कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 160 वाहन पकड़े; 8.49 करोड़ रुपये की वसूली

जयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान में कर चोरी पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाया है। अगस्त से 13 अक्टूबर तक की कार्रवाई में विभाग ने कर चोरी और दस्तावेजों में अनियमितताओं के मामलों में कुल 160 परिवहन वाहनों को पकड़ा है। इनमें से 108 वाहनों की जांच पूरी कर 8 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि वसूल की गई है, जबकि 52 वाहनों की जांच अभी प्रक्रियाधीन है।

62 वाहन निरुद्ध, 2.87 करोड़ रुपये की वसूली

विभाग के अनुसार, सितंबर माह के अंतिम सप्ताह से 13 अक्टूबर तक विशेष निगरानी अभियान के तहत 62 परिवहन वाहनों को निरुद्ध किया गया। इनमें से 41 वाहनों की जांच पूरी कर 2 करोड़ 87 लाख रुपये की शास्ति वसूली गई है। शेष 21 वाहनों का भौतिक सत्यापन और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के कई जिलों में हुई जांच

वाणिज्यिक कर विभाग ने अजमेर, अलवर, भिवाड़ी, भीलवाड़ा, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और पाली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान बाबा देवपुरी रोडलाइन, विजेता रोड कैरियर, के.एस. लॉजिस्टिक, न्यू भारती ट्रैवल्स, पूजा रोड कैरियर, मां वैष्णो ट्रांसपोर्ट, श्री बालाजी लॉजिस्टिक, ओम शिव ट्रांसपोर्ट कंपनी और अन्य परिवहनकर्ताओं के वाहन भी निरुद्ध किए गए।

वैध दस्तावेज नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई

विभाग ने परिवहनकर्ताओं, व्यापारियों और करदाताओं से अपील की है कि माल परिवहन के दौरान वैध टैक्स इनवॉइस या बिल, कंसाइनमेंट नोट और नियमानुसार आवश्यक ई-वे बिल सहित सभी संबंधित दस्तावेज अपने पास रखें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिवहन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की कमी, दस्तावेजों में अनियमितता या कर चोरी पाए जाने पर वाहन स्वामी, परिवहनकर्ता और संबंधित करदाता के विरुद्ध प्रचलित कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व रिसाव रोकने के लिए अभियान जारी

वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार, कर अनुपालन सुनिश्चित करना, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सरकारी राजस्व के नुकसान को रोकना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी और जांच का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने व्यापारियों एवं परिवहनकर्ताओं से कर नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी और वैध तरीके से व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की अपील की है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |