मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “गहलोत जी को दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं।” उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय दो-दो साल में पंचायत और निकाय चुनाव होते थे। उनके अनुसार, बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य प्रभावित होते थे।
सीएम ने कांग्रेस पर चुनावी जीत के चुनिंदा उदाहरण पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत मिली, उनकी भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने बीकानेर का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल किया।
मुख्यमंत्री ने CJP को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि बच्चों की पढ़ाई को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। रोजगार, कानून-व्यवस्था और परिसीमन जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। सीएम के मुताबिक, परिसीमन नियमों और जनसंख्या के आधार पर किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चुनावी वादों में से 78 प्रतिशत पूरे कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 1.93 लाख नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने 600 पेपर माफियाओं की गिरफ्तारी का दावा भी किया।
वसुंधरा राजे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सभी मिलकर काम करते हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.