दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां BRICS संसदीय मंच, रणनीतिक प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 12वें BRICS संसदीय मंच का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में किया जाएगा। इस मंच पर BRICS देशों और भागीदार देशों के संसदीय प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक चुनौतियों, रणनीतिक प्राथमिकताओं और जन-केंद्रित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संसदीय मंच में संसद के पीठासीन अधिकारी, सांसद और BRICS व भागीदार देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जन-केंद्रित विकास और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस मंच का मुख्य उद्देश्य जन-केंद्रित विकास को बढ़ावा देना और विभिन्न देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेताओं से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

एथिकल AI और डिजिटल परिवर्तन पर रहेगा जोर

12वें BRICS संसदीय मंच पर संस्थागत मजबूती, नैतिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एथिकल AI) और डिजिटल परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा, BRICS भागीदार देशों की अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित संसदीय समितियों के बीच क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने पर चर्चा की जाएगी।

वैश्विक शासन सुधार और सतत विकास पर मंथन

बैठक में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में संसदों की भूमिका पर भी विचार किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए विभिन्न देशों के संसदीय प्रतिनिधियों को साझा चुनौतियों पर विचार रखने और आपसी सहयोग के नए अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।

भारत की अध्यक्षता में होने वाला यह आयोजन संसदीय संवाद, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक विकास से जुड़े मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |