जोधपुर ग्रामीण में ATM कैश वैन लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) ने पांचू क्षेत्र में एटीएम कैश वैन लूट मामले में वांछित आरोपी मनीष प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

ग्रामीण एसपी पंकज यादव के मुताबिक, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा की टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चामू थाना क्षेत्र के चिड़वाई गांव में सफेद बोलेरो कैंपर लेकर घूम रहा है।

सूचना पर एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर वाहन सहित आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बोलेरो कैंपर जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी और वाहन को आगे की जांच के लिए बीकानेर जिले के पांचू थाना पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे |