जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र शिमा से करीब 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था। सुबह-सुबह आए तेज झटकों के बाद क्षेत्र में भूकंप को लेकर चर्चा तेज हो गई। फिलहाल नुकसान से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 अक्टूबर को जापान के बोनिन द्वीप के पास भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी।
जापान में लगातार भूकंपीय गतिविधियों के बीच रविवार को आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.