राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। रविवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं बाड़मेर को छोड़कर सभी शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी के चलते ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।

बाड़मेर में सबसे ज्यादा रहा दिन का तापमान

रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। जैसलमेर में 34.8, चित्तौड़गढ़ में 33.8, फतेहपुर में 33, पिलानी में 33.1, नागौर और चूरू में 32.8 तथा श्रीगंगानगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

शेखावाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी

प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।

रविवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5, फतेहपुर में 13.9, झुंझुनूं और चूरू में 17.5, पिलानी में 17.8, टोंक में 16.4 और अजमेर में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर समेत प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: राजधानी में रविवार को आसमान साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अलवर: शहर में सुबह से धूप रही, लेकिन दोपहर में गर्मी का ज्यादा असर नहीं दिखा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। खेतों में ओस की बूंदें भी नजर आने लगी हैं। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा: यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

उदयपुर: लेकसिटी में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

सीकर: शहर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अजमेर: शहर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम ठंडक महसूस की गई।

जोधपुर: शहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।

फिलहाल मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का दौर जारी रह सकता है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |