RGSL ने गैस रिसाव या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001806135 जारी किया है। प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें।
गुरुवार को MD विनय पाटनी ने अधिकारियों और कार्मिकों के साथ वर्चुअल बैठक कर दीपावली के दौरान सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर और श्योपुर में संचालित CNG स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि CNG स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और कंप्रेसर जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
बैठक में DGM CNP विवेक श्रीवास्तव को DPNG और CNG क्षेत्रों में लीकेज डिटेक्शन टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए। कोटा के DGM O&M सीपी चौधरी और ग्वालियर के DGM शिव दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी। वहीं नीमराणा प्रबंधक अतुल शुक्ला ने सुरक्षा मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने की बात कही।
CFO दीप्तांशु पारीक और DM IT गगनदीप राजोरिया ने भी सुरक्षा व्यवस्था में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में CS विनिता सोनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
RGSL की अपील: दीपावली पर पटाखे चलाते समय गैस पाइपलाइन और CNG सुविधाओं से दूरी बनाए रखें। गैस रिसाव या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 18001806135 पर तुरंत सूचना दें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.