पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। महिला का आरोप है कि इसके बाद युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार, जब भी वह आरोपी की हरकतों का विरोध करती थी तो वह उसे धमकियां देने लगता था। आरोपी की धमकियों के चलते महिला परेशान थी।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक दिन जब वह घर पर मौजूद नहीं थी, तब आरोपी युवक उसके घर पहुंचा और उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद परिवार में डर का माहौल बन गया। महिला ने आरोपी पर घर से सामान चोरी करके ले जाने का आरोप भी लगाया है।
मामले में एक अहम बात यह सामने आई है कि महिला आरोपी युवक का वास्तविक नाम और पता नहीं जानती है। उसके पास आरोपी का मोबाइल नंबर मौजूद है। पुलिस इसी मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
फिलहाल पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.