पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, 8 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे युवती घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पिता ने शिकायत में एक युवक पर संदेह जताते हुए बताया कि वह पिछले काफी समय से युवती पर दबाव बना रहा था। हालांकि, युवती उसकी बातों को नजरअंदाज करती रही थी।
परिजनों के मुताबिक, लापता युवती का मोबाइल फोन बंद है। जिस युवक पर शक जताया गया है, उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच सीकर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो दिन पहले नाबालिग को दस्तयाब किया था। नाबालिग ने अपने बयान में बताया था कि युवक उसे अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.