जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, लोगों से की मुलाकात; 15 दिसंबर को पेश होगा 3 साल के कामकाज का लेखा-जोखा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां घूमने आए आम लोगों से मुलाकात की और बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोग उत्साहित नजर आए। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने भी सहज अंदाज में लोगों से संवाद किया।

15 दिसंबर को सरकार के तीन साल पूरे होंगे

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। इसके साथ ही आगामी योजनाओं और सरकार के अगले कदमों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

युवाओं को रोजगार और पेपर लीक पर कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रदेश में ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया है, जो पहले केवल कागजों तक सीमित थीं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में भी सरकार सफल रही है।

आम लोगों के बीच नजर आए मुख्यमंत्री

जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से प्रदेश के विकास और सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों और विकास योजनाओं को गति देगी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, सुमन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |