पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, युवती लंबे समय से अपने ननिहाल में रह रही थी। 11 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
इसके बाद परिजनों ने कॉलेज जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उस दिन कॉलेज की छुट्टी थी। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
युवती के मामा ने घर लौटकर अलमारी की जांच की तो उसमें रखे युवती के दस्तावेज, नकदी और जेवरात भी गायब मिले। उन्होंने एक युवक पर संदेह जताया है। मामा के अनुसार, उक्त युवक पहले धमकी दे चुका था कि वह युवती को अपने साथ लेकर चला जाएगा।
परिजनों ने शक के आधार पर युवक के भाई से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
सीकर में ही 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का एक अन्य मामला भी सामने आया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 9 नवंबर की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
परिजनों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो एक युवक के अपने दो दोस्तों के साथ आने और नाबालिग को अपने साथ ले जाने का संदेह सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.