भरतपुर: वैर-भुसावर में चाय की चौपाल पर विकास पर मंथन, नवनिर्वाचित सरपंचों और पंचों को दी बधाई

हलैना (भरतपुर)। पंचायत समिति वैर एवं भुसावर क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सर्वदलीय नेताओं ने चाय की चौपाल आयोजित की। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों एवं पंचों को बधाई दी गई। साथ ही गांवों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रोजगार, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

चौपाल में रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ध्यान इन बुनियादी सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने की आवश्यकता है।


ग्राम पंचायत होती है गांव के विकास की आधारशिला

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत गांव के विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का पैसा सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में आता है। ऐसे में सरपंचों को जनता की भावनाओं और जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाने चाहिए।

उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ किसानों के हित में संचालित कृषि योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सभी मतदाताओं को साथ लेकर चलने की अपील

चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान अलग-अलग प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं, लेकिन जीत के बाद निर्वाचित सरपंच और पंच पूरे गांव के प्रतिनिधि होते हैं। उन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपना मानकर काम करना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।

चर्चा में समाजसेवी घनश्याम सिंह पोद्दार, सेवानिवृत्त फोर स्टार भारत सिंह, सेवानिवृत्त विकास अधिकारी शुगर सिंह जाटव, शिक्षाविद् थान सिंह सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |