कार्यक्रम में हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू और महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बालिकाओं को संबोधित किया। संतों ने कहा कि बाल्यकाल जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इसी उम्र में बच्चों के व्यक्तित्व, विचारों और भविष्य की नींव तैयार होती है।
उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने, आत्मविश्वास विकसित करने और जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने का संदेश दिया। साथ ही बालिकाओं को स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भागवताचार्य अनमोल शास्त्री, आचार्य ज्ञानेश गौड़, मथुरा जिले के डीपीओ विकास कुमार, आश्रय सदन की प्रशिक्षिका आशा गौड़, प्रगति खरे, खुशबू और रजनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में सराहनीय पहल रहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.