जयपुर में उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जयपुरिया अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। दिया कुमारी ने मौजूद पीड़ित महिला की समस्या सुनकर उसे मिल रही सहायता का फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, चिकित्सा, परामर्श और विधिक सहायता सहित सभी जरूरी सेवाएं संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.