विभाग की कर्मचारी हितैषी नीति के तहत करीब 5,000 कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थापन दिया गया है, जबकि 1,630 कर्मचारियों को नजदीकी जिले में नियुक्ति मिली है। शेष कर्मचारियों को समीप के संभाग में पदस्थापन दिया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। गृह या नजदीकी जिले में पदस्थापन मिलने से कर्मचारियों को परिवार से दूर रहने की परेशानी कम होगी और वे बेहतर मनोबल के साथ सेवाएं दे सकेंगे।
निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इन नियुक्तियों से प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन मजबूत होगा और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.