जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ही सुशासन की पहचान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता, निर्णयों में गति और सरकारी सेवाओं की सहज उपलब्धता के माध्यम से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही सुशासन की असली पहचान है। राज्य सरकार इसी संकल्प के साथ शासन को सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर में आयोजित पांचजन्य के सुशासन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांचजन्य भारत की राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय विचारधारा की सशक्त आवाज रहा है। स्वतंत्र भारत की यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर पांचजन्य ने राष्ट्रीयता के सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।

राजस्थान सम्पर्क से 4.90 लाख शिकायतों का निस्तारण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए 181 राजस्थान सम्पर्क महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि जून माह में ही राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से करीब 4 लाख 90 हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया। जन समस्याओं के समग्र निस्तारण की दर 99.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या भी शासन तक पहुंचे और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।

गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये की है। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,450 रुपये प्रतिमाह की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 4 लाख 40 हजार से अधिक आवास बनाए गए हैं। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 14 लाख साइकिलें और 46 हजार छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पेपरलीक के खिलाफ सरकार की कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को पेपरलीक की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार बनने के बाद एसआईटी का गठन किया गया और पेपरलीक से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि एसआईटी अब तक 569 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राज्य सरकार ने लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं, जबकि 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे केवल नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। उन्होंने कहा कि युवा अपने सपनों को पंख दें, राज्य सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

गांवों तक पहुंच रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए ग्राम विकास रथ अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से प्रदेश की 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

इसी तरह मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान के माध्यम से गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों में करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

जल और बिजली के लिए तैयार किया रोडमैप

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पानी और बिजली की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। पूर्वी राजस्थान के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित यमुना जल समझौते का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इसके अलावा नर्मदा परियोजना, देवास परियोजना और गंग नहर के सुदृढ़ीकरण के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से राजस्थान आने वाले समय में जल आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।

पांचजन्य की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने पांचजन्य की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि पांचजन्य के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। पांचजन्य की शुरुआत वर्ष 1948 में साप्ताहिक प्रकाशन के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के संपादन में हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं, आर्थिक सुधारों और देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने जन-धन योजना, जीएसटी, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाए जाने सहित विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, प्रांत सह संघचालक हेमंत सेठिया, भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण गोयल, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |