जयपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 54 उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित

जयपुर। जयपुर में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त जयपुर वी. श्रवण कुमार ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया।

वहीं, जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस की सलामी टुकड़ी ने जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

54 अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला कलक्टर संदेश नायक ने उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले 54 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने सभी सम्मानित कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

सम्मानित होने वालों में रामफूल जाट, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कसाना, हितेश कुमार महरिया, सरोज मीना, अजेन्द्र सिंह खंगारोत, बंटी गुप्ता, राजेश कुमार पारीक, चेतन अग्रवाल, कैलाश चन्द पालीवाल, चक्रपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, रेणुका बिनवानी, अमित कुमार, केशव कौशिक, रामपाल, मनीष सोंगरवाल, संदीप कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सचिन शर्मा, अर्जुन लाल शर्मा, अनीता गुप्ता, कविता चंचलानी, मनोज कुमार यादव, विनय दुआ, दिनेश खण्डेलवाल, राजेन्द्र खोलिया, देवेन्द्र बसवाल, विरेन्द्र जांगिड़, गोविन्द शरण शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, सुभाष पारीक, धर्मेन्द्र गोयल, नीरज उडेनिया, चन्द्रप्रकाश मीणा, अस्मिता बोहरा, प्रेम देवी, सोहनलाल सैनी, शालिनी चौधरी, आशीष कुमार मीणा, कालूराम मीणा, बीरबल गुर्जर, आस्था चंदेलिया, शौर्य यादव, छगनलाल यादव, अजय शर्मा, गोविन्द कुमार शर्मा, विनिता कुमावत, चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, जितेन्द्र सैनी, बाबूलाल गुर्जर और मनीराम शामिल हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति कछवाहा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगान्तर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी, उपखण्ड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |