बीकानेर के खाजूवाला को स्वास्थ्य और बिजली की बड़ी सौगात, 4 विकास कार्यों का लोकार्पण

बीकानेर, 16 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को अपने एक दिवसीय बीकानेर प्रवास के दौरान खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मौजूद रहे। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मोतीगढ़ में 159 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद सत्तासर में 143 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 175 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी जीएसएस का उद्घाटन किया गया।

इसके पश्चात खरबारा में 159 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लोकार्पण किया गया।

ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मजबूत विद्युत तंत्र ग्रामीण विकास की आधारशिला है। सत्तासर में 33/11 केवी जीएसएस शुरू होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सरकार विकास कार्यों को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दावा

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और विद्युत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन तैयार होने से ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, वहीं सत्तासर में जीएसएस शुरू होने से बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष रखा जा रहा है और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने इन विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में खाजूवाला क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध, बीसीएमओ डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट अशोक प्रजापत, संतोषानंद महाराज, सत्तासर प्रशासक बरकत अली, बिल्लू खां कोहरी, सवाई सिंह तंवर, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण बुरिया, डूंगर राम सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 17 अगस्त को सुबह 9 बजे सड़क मार्ग से बीकानेर से रवाना होकर हनुमानगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |