मेले के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों, मरुस्थलीय पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन और पारंपरिक आतिथ्य को देश-विदेश के पर्यटन उद्योग के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
राजस्थान पर्यटन विभाग का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ व्यावसायिक संपर्क को बढ़ावा देना और प्रदेश को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में और मजबूत करना है।
टीटीएफ मुंबई 2026 पर्यटन उद्योग के विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। इसमें पर्यटन स्थलों, होटल, ट्रैवल कंपनियों और अन्य पर्यटन सेवाओं से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच संपर्क और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, किले-महल, रेगिस्तानी पर्यटन और वन्यजीव क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसे में इस आयोजन के जरिए राजस्थान के पर्यटन उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
TTF मुंबई 2026 का आयोजन फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका आधिकारिक प्रकाशन ट्रैवल न्यूज़ डाइजेस्ट है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.