रैली का निर्धारित मार्ग खोले के हनुमान जी मंदिर से बदनपुरा, गंगापोल, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया टी-पॉइंट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, यादगार तिराहा और रामनिवास बाग चौराहा होते हुए यूनियन फुटबॉल ग्राउंड तक रहेगा।
रैली के चलते बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चौड़ा रास्ता, अजमेरी गेट, एमआई रोड और रामनिवास बाग चौराहा सहित कई इलाकों में यातायात मार्ग बदले जाएंगे। रैली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
गलता गेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, संजय सर्किल और रामगढ़ मोड़ से ई-रिक्शा, टेंपो, मिनी बस, सिटी बस सहित अन्य मध्यम श्रेणी के वाहनों का परकोटे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली रोड से जयपुर की ओर आने वाले वाहनों को धोबीघाट सर्किल, रामगढ़ मोड़, सड़वा मोड़, रामगढ़ रोड, नाई की थड़ी और नायला रोड होते हुए आगरा रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं जयपुर से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गलता गेट से सूरजपोल गेट और रामगंज चौपड़ की ओर भेजा जाएगा।
आमेर तिराहा से आने वाले यातायात को आमेर कस्बा, गांधी चौक और आमेर रोड होते हुए रामगढ़ मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14 और 200 फीट चौराहे की ओर भेजने की व्यवस्था रहेगी।
रैली के दौरान रामनिवास बाग के अंदर आने वाले यातायात पर भी रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रैली के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.