जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठानों में कर अनियमितताएं उजागर; 66.95 लाख की कर देयता सामने

जयपुर। राजस्थान के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 21 और 22 अगस्त को अजमेर, जोधपुर, डीडवाना-कुचामन और कोटपूतली-बहरोड़ में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सर्च कार्रवाई की। इस दौरान टर्नओवर छिपाने, अघोषित स्टॉक, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और बिना उचित बिलिंग के कारोबार जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

विभाग के अनुसार, इन पांच मामलों में कुल 66.95 लाख रुपए की संभावित या चिह्नित कर देयता सामने आई है। इसमें से 65.95 लाख रुपए की राशि स्वेच्छा से जमा की जा चुकी है।

अजमेर में सैनिटरीवेयर कारोबार की जांच

अजमेर में नीरज सेल्स कॉरपोरेट और यूनिक बाथकेयर के परिसरों का सर्वे किया गया। दोनों प्रतिष्ठान सैनिटरीवेयर और बाथ केयर उत्पादों के कारोबार से जुड़े हैं।

भौतिक स्टॉक के सत्यापन में घोषित स्टॉक की तुलना में अधिक स्टॉक पाया गया। इससे अघोषित स्टॉक और टर्नओवर छिपाने की आशंका सामने आई। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से लूज पेपर, रजिस्टर और नोटबुक सहित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए।

दोनों मामलों में करीब 20-20 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई। नीरज सेल्स कॉरपोरेट ने 10 लाख रुपए, जबकि यूनिक बाथकेयर ने 5 लाख रुपए इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर में स्वेच्छा से जमा किए हैं। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

जोधपुर में अपात्र ITC का मामला

जोधपुर स्थित बीआरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी में निरीक्षण के दौरान प्रारंभिक जांच में एक ऐसी फर्म से 8.46 लाख रुपए का प्रतिबंधित ITC लेने की जानकारी सामने आई, जो पहले से ही रद्द थी। विभाग ने मामले में करीब 12 लाख रुपए की संभावित कर देयता का आकलन किया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

मकराना में प्लाईवुड कारोबार में बिलिंग अनियमितता

मकराना में सर्वेश्वर ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह प्रतिष्ठान प्लाईवुड, टिम्बर और लैमिनेटेड वुड के कारोबार से जुड़ा है।

विभाग को बिना उचित बिलिंग के खरीद-बिक्री और ITC के माध्यम से कर देयता के समायोजन की सूचना मिली थी। निरीक्षण के दौरान लूज पेपर सहित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए गए।

मामले में करीब 12 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई, जिसमें से 5 लाख रुपए इलेक्ट्रॉनिक कैश लेजर के जरिए जमा किए गए हैं। पुस्तकों, खरीद बिलों और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है।

नीमराना में सोलर कंपनी से 45.96 लाख रुपए जमा

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र में रानीपुरा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सर्च कार्रवाई की गई। BO-Web पोर्टल के विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर कंपनी द्वारा निर्माण/वर्क कॉन्ट्रैक्ट गतिविधियों में प्रतिबंधित ITC का लाभ लेने की जानकारी सामने आई थी।

विस्तृत सत्यापन के दौरान करदाता ने 45 लाख 95 हजार 987 रुपए का प्रतिबंधित ITC स्वेच्छा से जमा किया। कार्रवाई के दौरान कोई माल या अभिलेख जब्त नहीं किया गया। शेष रिकॉर्ड की जांच के बाद अतिरिक्त कर, ब्याज अथवा अन्य देयता का निर्धारण किया जाएगा।

डेटा एनालिटिक्स और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई

जीएसटी विभाग के अनुसार इन कार्रवाइयों का उद्देश्य करदाताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि निष्पक्ष कर व्यवस्था, पारदर्शी व्यापारिक व्यवहार और राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करना है। विभाग डेटा एनालिटिक्स, BO-Web विश्लेषण, फील्ड इंटेलिजेंस और जोखिम आधारित चयन के जरिए संदिग्ध मामलों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना बिल कारोबार, टर्नओवर का दमन, अघोषित स्टॉक और अपात्र ITC का लाभ लेने वाले करदाताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित मामलों में रिकॉर्ड की विस्तृत जांच और शेष देयता के निर्धारण के बाद कानून के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |