जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिले में नगर निगम के 150 वार्डों के लिए दाखिल 1,378 नामांकन पत्रों में से 338 निरस्त और 1,040 वैध पाए गए। इसके आधार पर 1,007 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं।
चौमूं नगर परिषद: 234 में से 89 निरस्त, 145 वैध, 141 अभ्यर्थी
शाहपुरा नगर परिषद: 533 में से 194 निरस्त, 339 वैध, 326 अभ्यर्थी
बगरू नगर पालिका: 210 में से 61 निरस्त, 149 वैध, 137 अभ्यर्थी
बस्सी नगर पालिका: 211 में से 32 निरस्त, 179 वैध, 178 अभ्यर्थी
चाकसू नगर पालिका: 365 में से 129 निरस्त, 236 वैध, 213 अभ्यर्थी
दूदू नगर पालिका: 171 में से 48 निरस्त, 123 वैध, 121 अभ्यर्थी
जमवारामगढ़: 162 में से 50 निरस्त, 112 वैध, 112 अभ्यर्थी
जोबनेर: 109 में से 12 निरस्त, 97 वैध, 94 अभ्यर्थी
कालाडेरा: 113 में से 33 निरस्त, 80 वैध, 79 अभ्यर्थी
कानोता: 74 में से 5 निरस्त, 69 वैध, 69 अभ्यर्थी
खेजरोली: 162 में से 54 निरस्त, 108 वैध, 107 अभ्यर्थी
किशनगढ़-रेनवाल: 144 में से 29 निरस्त, 115 वैध, 115 अभ्यर्थी
मनोहरपुर: 223 में से 69 निरस्त, 154 वैध, 148 अभ्यर्थी
नारायणा: 170 में से 62 निरस्त, 108 वैध, 108 अभ्यर्थी
फागी: 196 में से 68 निरस्त, 128 वैध, 113 अभ्यर्थी
फुलेरा: 108 में से 11 निरस्त, 97 वैध, 97 अभ्यर्थी
सांभर: 172 में से 59 निरस्त, 113 वैध, 105 अभ्यर्थी
वाटिका: 133 में से 37 निरस्त, 96 वैध, 96 अभ्यर्थी
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
अंतिम रूप से चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.